रुड़की,14 दिसंबर (आरएनएस)। थाना क्षेत्र के ग्राम मानकपुर आदमपुर में शनिवार देर शाम लेनदेन को लेकर दो लोगों में सड़क पर ही कहासुनी हो गई। बात बढऩे पर दोनों गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले आई। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि मनोज कुमार और महेंद्र सिंह के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

