रुड़की,14 दिसंबर (आरएनएस)। यूरो किड्स की ओर से रविवार को मनाए गए वार्षिक खेल उत्सव में बच्चों ने जमकर आनंद लिया। अंत में बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। वहीं बच्चों के अभिभावकों ने भी अनेक खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्सव का लुत्फ उठाया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वालों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर मयंक गुप्ता, प्रधानाध्यापिका अमिता गुप्ता आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

