रुड़की,14 दिसंबर (आरएनएस)। मुंडा खेड़ा कलां गांव निवासी अजय पुत्र सुरेंद्र शनिवार रात करीब 8 बजे गांव में एक दुकान पर गया था। वापसी में गांव के सुकेंद्र पुत्र जग्गन और उसके बेटे रोहित ने उसे रोक लिया, और उसके साथ मारपीट की। लोगों ने उसकी जान बचाई। सुबह उसने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

