रुड़की,14 दिसंबर (आरएनएस)। लक्सर के बसेड़ा गांव निवासी चौधरी जसवीर सिंह को भाजपा संगठन ने किसान मोर्चा में हरिद्वार जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। रविवार को लक्सर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी तैयारी के तहत हरिद्वार जिले के किसानों को संगठन के साथ जोडऩे का जो काम उन्हें मिला है, वे उसको पूरा करके दिखाएंगे। इससे पूर्व सचिन अग्रवाल, विनय गुप्ता, सुरेश धीमान, परमजीत सिंह, अरविंद कुमार, राहुल, निशांत शर्मा, अमर सिंह, आशु धीमान, राजवीर सिंह, अनंत, सूरज, विकास चौधरी, यशपाल सिंह, विश्वास चौधरी आदि ने फूलमाला पहनकर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

