रुड़की,14 दिसंबर (आरएनएस)। खानपुर थाने के सिपाही महावीर सिंह व सुनील कुमार शनिवार रात खानपुर से दल्लावाला रोड पर गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान उन्होंने चंद्रपुरी खुर्द निवासी ऋषिपाल को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। वहीं लक्सर के सिपाही विरेंद्र सिंह व प्रदीप कनौजिया ने नंदपुर तिराहे के पास से आकाश नरेश निवासी महाराजपुर कलां को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

