रुड़की,14 दिसंबर (आरएनएस)। ढंडेरा निवासी एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते रामपुर के कुछ युवकों ने हमला कर दिया। इसमें युवक घायल हो गया। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा निवासी अनस शनिवार को किसी काम से छुटमलपुर गया था। देर शाम को वह वापस लौट रहा था। इसी बीच रामपुर चुंगी के पास वह कुछ सामान खरीदने लगा। इसी बीच पुरानी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष के युवक वहां पहुंच गए। आरोपी है कि युवकों ने आते ही उसके साथ गाली-गलौज कर दी। इसका विरोध किया तो आरोपियों ने युवक से मारपीट कर दी। युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

