रुड़की,15 दिसंबर (आरएनएस)। शैलेंद्र मेमोरियल ट्रस्ट के रजत जयंती समारोह में सोमवार को फिल्म गीतकार समीर अंजान को वर्ष 2025 के शैलेंद्र सम्मान से सम्मानित किया गया। सीबीआरआई के ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में गीत, साहित्य और सृजन का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गीतकार डॉ. इरशाद कामिल रहे। अध्यक्षता देश के वरिष्ठ कवि एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी तजेंद्र सिंह लूथरा ने की। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. इंद्रजीत सिंह ने कहा कि समीर अंजान को सम्मानित करना गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि समीर अंजान तीन बार फिल्मफेयर अवॉर्ड विजेता हैं और लगभग पांच हजार फिल्मी गीत लिखकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

