रुड़की,15 दिसंबर (आरएनएस)। रविवार की रात पड़े घने कोहरे ने रेलगाडिय़ों के संचालन पर भी असर डाला। सोमवार को इसकी वजह से लक्सर-हरिद्वार और लक्सर-रुड़की रूट की तीन ट्रेन अमृतसर से पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस, योग नगरी ऋषिकेश से जम्मूतवी, जम्मूतवी एक्सप्रेस व अमृतसर से कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस रद कर दी गईं। ट्रेनों के रद होने के कारण सवारियों को उठानी पड़ी परेशानी। इनके अलावा बाकी ट्रेनें भी घंटों की देरी से चली। जयनगर से अमृतसर क्लोन स्पेशल सबसे अधिक 12 घंटे लेट हुई। पुरी उड़ीसा से योगनगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस और बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली सत्याग्रह एक्सप्रेस 5-5 घंटे तथा लक्ष्मीबाई नगर से योगनगरी ऋषिकेश, योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, जयनगर से अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस, लालगढ़ से डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन 4-4 घंटे के बाद स्टेशन पर पहुंची। उधर गोरखपुर से अमृतसर जनसाधारण सुपरफास्ट, कोलकाता से अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस 3-3 घटे, हावड़ा से देहरादून कुंभ एक्सप्रेस, प्रयागराज से योगनगरी ऋषिकेश, योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 2-2 घंटे लेट हुई। जबकि दरभंगा से अमृतसर जननायक एक्सप्रेस, कोलकाता से जम्मूतवी जम्मूतवी एक्सप्रेस, धनबाद से फिरोजपुर कैंट गंगा सतलुज एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र से चंडीगढ़, चंडीगढ़ सुपरफास्ट, अमृतसर से जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस, हरिद्वार से बांद्रा टर्मिनस बांद्रा एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर से ऋषिकेश इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा अमृतसर से हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन भी अपने निर्धारित समय के 30 से 60 मिनट देरी से चली। इसके चलते मुसाफिरों को बहुत परेशानी हुई। इस बाबत सीनियर डीसीएम मुरादाबाद आदित्य गुप्ता का कहना है कि कोहरे में विजिबिलिटी बहुत कम हो जाती है। इस कारण सुरक्षा की दृष्टि से रात में ट्रेनों को रोकना पड़ता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

