रुड़की,15 दिसंबर (आरएनएस)। विद्या विकासिनी पीजी कॉलेज में सोमवार को राजकीय चिकित्सालय रुड़की ब्लड बैंक सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें रक्तदाताओं ने 30 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में राजकीय चिकित्सालय के डॉ. भानुप्रताप, पवन कश्यप और रजनी आर्य ने सभी लोगों की काउसलिंग कर उन्हें रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यकम का शुभारंभ कॉलेज संस्थापक सतीश सालार ने किया। इस दौरान सतीश सालार ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय दान है। एक यूनिट रक्त तीन जिंदगियां तक बचा सकता है। दुर्घटनाओं, प्रसव, बड़ी सर्जरी और कैंसर जैसे मरीजों को अक्सर खून की आवश्यकता पड़ती है। इसलिए अधिक से अधिक लोग रक्तदान करें। जिससे किसी जरूरतमंद को रक्त के अभाव में परेशानी न झेलनी पड़े। इस अवसर पर डॉ. दीपक सालार, आलोक द्विवेदी, चंद्रपाल, बिपाशा, आरजू, योगेश त्यागी, अश्वनी शर्मा, गौरव, धर्मेंद्र, अनुज, सुधीर, विपिन गुप्ता, अफजल, हिमांशु राणा, विनीत कुमार, संदीप विश्वास आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

