देहरादून,15 दिसंबर (आरएनएस)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास को ध्यान में रखते हुए इतिहास विषय का एक विशेष एजुकेशनल टूर आयोजित किया गया। शैक्षणिक भ्रमण नगर मंत्री सौरव खन्ना के मार्गदर्शन में तथा छात्र संघ उपाध्यक्ष अनुज पंवार और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आशुतोष जोशी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। नगर मंत्री सौरभ खन्ना ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्र–छात्राओं को ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले संतुरा देवी मंदिर का भ्रमण कराया गया।कार्यक्रम के दौरान अमिताभ भट्ट, सुनील पंवार, एल. एल.एम. उपाध्याय और विनोद कंडारी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

