देहरादून,15 दिसंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ गढ़वाल मंडल की दो दिवसीय शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता के बैडमिंटन मुकाबले में सुमन रावत, टेबल टेनिस में अरुण नेगी, उषा भंडारी, कैरम में नीरज शर्मा, हरिता गुसाईं, शतरंज में संजय सिंह ने खिताबी जीत हासिल की। परेड ग्राउंड स्थित बैडमिंटन हॉल में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष एमएल नौटियाल, संरक्षक डीसी नौटियाल, हरिकृष्ण नौटियाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में बैडमिंटन, कैरम, शतरंज एवं टेबल टेनिस सहित विभिन्न खेलों में गढ़वाल मंडल से आए लगभग 200 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। सोमवार को सभी खेलों के फाइनल मुकाबले खेले गए। विजेता प्रतिभागियों को संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष आरएस शर्मा, प्रांतीय महासचिव केशर गुसाईं ने ट्रॉफी, पुरस्कृत किया। कार्यक्रम संयोजक, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष आशीष यादव ने बताया कि प्रतिवर्ष दिसंबर माह के द्वितीय सप्ताह में रविवारीय शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गढ़वाल मंडल की कार्यकारिणी नियमित रुप से करेगी। मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष छबील दत्त सेमवाल, सिंचाई से प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह पंवार, विवेकानंद पाराशर, अरविंद प्रताप सिंह, शानू शर्मा, मुकेश सैनी, प्रमोद नेगी, दीपक कुमार, सरिता भट्ट, उपेंद्र गोयल, दरबान सारियाल, सुमित जुगड़ी, हथियार सिंह गुसाईं, सुमेर श्रीकोटी, पूजा क्षेत्री, दीपक बडग़ुणा, अमित रावत, प्रशांत बडग़ुणा, यशवंत रावत उपस्थित रहे। ये रहे विजेता- बैडमिंटन-पुरूष सिंगल्स-पंकज बिष्ट प्रथम, डबल्स-राजेश रावत-रमेश चंद्र बिष्ट-विजेता, 50 प्लस आयु वर्ग में राजेंद्र कुमार-ललित मोहन गैरोला(जनपद चमोली) विजेता महिला एकल वर्ग- सुमन रावत(पौड़ी गढ़वाल), महिला डबल्स-नेहा बर्थवाल-विभिता कुमारी-विजेता टेबल टेनिस-पुरुष सिंगल्स-अरुण नेगी, पुरुष डबल्स-सुरेश बिष्ट-प्रमोद नेगी(पौड़ी गढ़वाल) विजेता। महिला एकल-ऊषा भंडारी-विजेता कैरम-पुरूष सिंगल्स नीरज शर्मा(देहरादून), पुरूष डबल्स-लोकेंद्र बिष्ट-देवदत्त पोखरियाल-विजेता बने। कैरम-सिंगल्स महिला-हरिता गुसाईं विजेता शतरंज-संजय सिंह(चमोली) प्रथम, नरेंद्र ध्यानी(पौड़ी गढ़वाल)द्वितीय, नीरज सिंह(देहरादून)तृतीय स्थान।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

