देहरादून,15 दिसंबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर आयोजित व्याख्यान में विशेषज्ञों ने ऊर्जा संरक्षण को लेकर विचार रखे। इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) की ओर से उत्तराखंड राज्य केंद्र में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय से कंवलप्रीत सिंह ने ऊर्जा संरक्षण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियर्स देहरादून के अध्यक्ष सीपी शर्मा, सचिव हिमांशु अवस्थी,निदेशक परिचालन पिटकुल जीएस बुदियाल ने भी ऊर्जा संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विचार रखे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

