रुड़की 17 दिसंबर (आरएनएस)। कोतवाली के सिपाही मनोज मिनान और अनूप पोखरियाल बीती रात कुआंखेड़ा गांव के आसपास गश्त कर रहे थे। इस बीच उन्होंने ढाढेकी के जगबीर पुत्र करणपाल को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह इसे बेचने के लिए लेकर जा रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके उसे कोर्ट में पेश कर दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

