रुड़की 17 दिसंबर (आरएनएस)। भीषण सर्दी के साथ पड़ रहे कोहरे के कारण पालतू पशुओं के छोटे बच्चे निमोनिया, बुखार से ग्रस्त हो रहे हैं। इनके अलावा पशुओं में हुल्का रोग भी बढ़ा है। पिछले तीन-चार दिन में पशु चिकित्सकों के पास निमोनिया और हुल्का के शिकार पशुओं की तादाद में कई गुना का इजाफा हुआ है। पशु चिकित्सक डॉ. सतेंद्र सिंह, डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि सर्दी के मौसम में मनुष्य की तरह ही पशुओं को भी निमोनिया बुखार होता है। पिछले तीन-चार दिन में अचानक से सर्दी बढ़ी है। तापमान बहुत नीचे चला गया है। इसी वजह से निमोनिया से ग्रस्त पशुओं की संख्या बढ़ गई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

