रुड़की 17 दिसंबर (आरएनएस)। दिल्ली में केवल बीएस-छह बसों के प्रवेश किए जाने के बाद रुड़की के यात्रियों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। दिल्ली सरकार की रोक के बाद रुड़की से दिल्ली जाने वाली करीब आठ बसों पर ब्रेक लग गया है। जहां पहले आए दिन रुड़की से दिल्ली 14 बसें रवाना होती थी, वहां अब केवल सीएनजी छह बसें रवाना होंगी। वहीं, जो बसें अब दिल्ली नहीं जाएगी, उन्हें अन्य रूट पर भेजने की तैयारी चल रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

