पिथौरागढ़ 17 दिसंबर (आरएनएस)। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. तारा सिंह ने प्रशासन से जिला अस्पताल के विस्तार की मांग उठाई है। बुधवार को डॉ. सिंह ने कहा कि वर्ष 2010 से जिला अस्पताल के विस्तार की फाइल सरकारी दफ्तरों में धूल फांक रही थी। उन्होंने डीएम के समक्ष इस मामले को उठाया। तब लोनिवि के अधिकारियों से वार्ता के बाद उन्हें अन्य भूमि देने पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक जिला अस्पताल के विस्तार को लेकर कोई पहल नहीं हुई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

