पिथौरागढ़ 17 दिसंबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय साधन सह योग्यता डॉ. शिवानंद नौटियाल व श्रीदेव सुमन राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति चयन परीक्षा का आयोजन हुआ। बीते रोज आठ ब्लॉकों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में परीक्षा का आयोजन हुआ। पहली पाली में मानसिक योग्यता परीक्षण और दूसरी पाली में शैक्षिक अभिक्षमता परीक्षण की परीक्षा हुई। सीईओ एचआर कोहली ने बताया कि परीक्षा के लिए 937 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसमें 825 परीक्षा में उपस्थित और 112 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

