देहरादून 17 दिसंबर (आरएनएस)। रायपुर क्षेत्र के भोगपुर स्थित मस्जिद के निर्माण को लेकर उपजे विवाद में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने एक माह की राहत दे दी है। मुस्लिम सेवा संगठन की ओर से बुधवार को प्रदर्शन एवं वार्ता के बाद एमडीडीए ने निस्तारण के लिए समय दिया है। संगठन ने इस फैसले का स्वागत किया और इसे सामाजिक सौहार्द की जीत बताया है। मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी एवं उपाध्यक्ष आकिब कुरैशी ने कहा कि किसी भी विवाद का स्थायी समाधान आपसी बातचीत और पारदर्शिता से ही संभव है। उन्होंने एमडीडीए का धन्यवाद किया और कहा कि पूरा विश्वास है कि कानून के दायरे में रहकर ऐसा समाधान निकलेगा जिससे धार्मिक भावनाओं का भी सम्मान बना रहे। संगठन एमडीडीए को सहयोग करेगा और सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराएगा। इस दौरान महासचिव सद्दाम कुरैशी, कमर खान, याकूब सिद्दीकी, खुर्शीद अहमद, नाजि़म ज़ैदी, नाजि़म खान, इतात खान, कारी अब्दुल समद और ज़ाकिर अंसारी आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

