सीएम ने बंगाल की जमीन को उद्योग व धंधों के लिए उपयुक्त करार दिया
जगदीश यादव
कोलकाता 17 दिसंबर (आरएनएस)। विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज नेताजी इंडोर स्टेडियम में व्यवसायियों के द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में भाग लिया और उन्होंने व्यवसायी वर्ग के विकास व हितों के लिए कई कदम उठाने की बात कही है। कंफेडेरशन ऑफ वेस्ट बंगाल ट्रेड एसोसिएशन (सीडब्ल्यूबीटीए) के सम्मेलन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने भाषण से व्यवसायियों को यह आश्वस्त करने की कोशिश की वह लोग इस राज्य में व्यवसाय करें बंगाल की सरकार उनके साथ हर सम्भावित सुविधाओं के साथ खड़ी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता ने व्यवसायियों को ‘अर्थ व्यवस्था की रीढ़Ó करार दिया।इस दौरान सीएम ममता ने कहा कि, ‘ट्रेड्स पोर्टलÓ लॉन्च किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, अक्कसर सरकारी कामों के लिए पेमेंट मिलने में अक्सर देरी होती है। इस वजह से व्यवसायियों के लिए इन्वेस्ट (निवेश) करना मुश्किल होता है। यह पोर्टल इसका समाधान देगा। अगर काम पूरा होने की जानकारी पोर्टल पर अपलोड की जाती है, तो जुड़े हुए 72 बैंक व्यवसायियों को समय पर पेमेंट करेंगे। ऐसे में उनका काम नहीं रुकेगा। साथ ही सीएम ममता ने याद दिलाया कि वाममोर्चा के जमाने में ल हड़ताल होता रहता था। उनके राज में शुरु बंद कल्चर अब मिट गया है। उन्होंने यह भी कहा, ‘सोशल मीडिया में एक वर्ग सकरात्मक है और एक वर्ग बंगाल के लिए नकरात्मक भी है। फर्जी तस्वीरों के साथ इसे बंगाल की घटनाओं को पेश किया जाता रहा है लेकिन बंगाल के लोग खुद पर भरोसा रखें। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगे कहा कि, एक बिजऩेस टू बिजनेस हब बनाया जाएगा। जिन उत्पादों को जीआई टैग मिला है, वे सभी वहां होंगे। पैकेजिंग, ब्रांडिंग, डिजिटल मार्केटिंग पर ट्रेनिंग दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि, हम एक ‘ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्डÓ भी बनाएंगे। जिसकी हर महीने मीटिंग होंगी और ट्रेडर्स अपनी समस्याओं का खुद ही समाधान करेंगे। सरकारी अधिकारी वहां होंगे। एक सिंगल विंडो इंटरफेस बनाया जाएगा, जहां बिजनेस से जुड़ी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान होगा। सभी जिलों के चैंबर्स के मेंबर्स वहां होंगे। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट भी वहां होंगे। अगर आप पुरुलिया में बिजनेस करते हैं, तो आपको कोलकाता नहीं आना पड़ेगा। वहीं बैठकर समस्या का समाधान हो होगा। राज्य की चुनी हुई मुखिया ममता बनर्जी ने आगे कहा कि, कोलकाता और सिलीगुड़ी में ‘ट्रेड एक्सपोर्ट फैसिलिटी सेंटरÓ बनाए जाएंगे। व्यापारी उन एक्सपोर्ट फैसिलिटी सेंटर के जरिए लूम से लेकर हैंडीक्राफ्ट, टेराकोटा तक, जो इंटरनेशनल मार्केट में बिकता है, कुछ भी बेच सकेंगे। यही नहीं सम्मेलन में सीएम ममता ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। सीएम ने कहा, “जब प्रधानमंत्री चाय की बात करते हैं, तो कोई सोर शराबा नहीं होता। जब मैं कुछ कहती हूं, तो कई सवाल उठते हैं। याद रखें, कोई भी काम छोटा नहीं होता। हमने बंद संस्कृति को रोक दिया है। अगर कोई समस्या खड़ी करता है, तो हम उसे खट्टी-मीठी दवा उसका समाधान भी कर देते हैं।” सीएम ममता ने आसान शब्दों में समझाते हुए कहा कि, “बंगाल में 660 से ज्यादा एमएसएमई क्लस्टर हैं। 13 मिलियन लोग छोटे और मीडियम व्यवसाय से जुड़े हैं। महिलाएं भी काफी आगे हैं। कई लाख नौकरियां सृजित हुई हैं।” सीएम व्यवसायियों को यह संदेश दिया कि, अभी बंगाल में ट्रेड के लिए सबकुछ यानी पूरी व्यवस्था उपयुक्त सही है। सीएम ममता का मानना है कि भले ही ऑनलाइन शॉपिंग तेजी से बढ़ रही है, लेकिन रिटेलर राज्य की इकॉनमी की रीढ़ हैं। सीएम के शब्दों में, “असंगठित क्षेत्र में 65 लाख ट्रेडर हैं। राज्य में रिटेलर बंगाल की इकॉनमी की रीढ़ हैं।” यहीं नहीं सीएम ममता ने पिछले कुछ सालों में राज्य के विकास के रिकॉर्ड पर रोशनी डाली, और केंद्र के नोटबंदी के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा, “बेरोजगारी दर 40 प्रतिशत थी। हमने इसे कम किया है। हम 6 इकोनॉमिक कॉरिडोर बना रहे हैं। उनके आस-पास इंडस्ट्री और दुकानें खुलेंगी। रिटेलर को फ़ायदा होगा। हमने लॉजिस्टिक्स को इंडस्ट्री का दर्जा दिया है। कोलकाता और सिलीगुड़ी एक्सपोर्ट सेंटर खोले गए हैं।”
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी


















