जालंधर 18 Dec, (Rns): पंजाब भाजपा नेता ध्रुव वधवा ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की और उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मीडिया से बातचीत करते हुए ध्रुव वधवा ने कहा कि नितिन नबीन की पदोन्नति भाजपा की मजबूत संगठनात्मक संस्कृति का प्रतीक है, जहां मेहनत, निष्ठा और विचारधारा के प्रति समर्पण को सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा, “भाजपा में कोई भी ईमानदार और समर्पित कार्यकर्ता ऊंचे पद तक पहुंच सकता है।”
वधवा ने कहा कि ऐसी पदोन्नति केवल भाजपा में ही संभव है, जबकि अन्य राजनीतिक दल आज भी पारिवारिक और वंशवादी राजनीति पर चलते हैं। भाजपा एक कैडर आधारित पार्टी है, जहां नेतृत्व जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं में से उभरता है।
उन्होंने कहा कि नितिन नबीन की नियुक्ति संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय है, जो पार्टी के युवा नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव और भविष्य की सोच को दर्शाता है।
ध्रुव वधवा ने बताया कि नितिन नबीन का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ और उन्होंने भाजपा तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाते हुए संगठन में अपनी मजबूत पहचान बनाई। उन्होंने हमेशा अनुशासन, विनम्रता, दूरदर्शिता और पार्टी विचारधारा के प्रति अटूट निष्ठा का परिचय दिया है।
अंत में ध्रुव वधवा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि नितिन नबीन की नियुक्ति से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा देशभर के लाखों कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलेगी।

