बीजापुर, 18 दिसंबर (आरएनएस) । छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी एवं भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने सौजन्य भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।भेंट के दौरान महेश गागड़ा ने कहा कि नितिन नबीन का संगठनात्मक समर्पण, अनुशासन और कार्यशैली पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके कुशल मार्गदर्शन में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प के साथ और अधिक ऊर्जा व प्रतिबद्धता से कार्य करेगा।पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि नितिन नबीन का व्यापक संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता पार्टी को और सशक्त बनाएगी, जिससे छत्तीसगढ़ सहित देशभर में पार्टी की वैचारिक मजबूती और जनसेवा के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।वहीं नितिन नबीन ने महेश गागड़ा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को और मजबूत करने के लिए वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से निरंतर कार्य किया जाएगा।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

