बिलासपुर,18 दिसम्बर (आरएनएस)। बिलासपुर शहर के कोनी थाना पुलिस ने शांति,कानून-व्यवस्था बनाए रखने के हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में लगातार अपराध व अपराधियों के अवैधानिक कृत्यों पर अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की जा रही हैं। इसी अनुक्रम में कोनी पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर शांति कायम,अपराध घटित होने से रोकने व आमजनों की सुरक्षा के मद्देनजर त्वरित कार्यवाही करते हुए दो बदमाशों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्यवाही की गई तथा निम्न व्यक्तियों को प्रतिबंधित किया गया।
आरोपियों के नाम हैं:-
गोपी वर्मा पिता श्रीलाल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम जलसों थाना कोनी
विशाल वर्मा पिता दिलहरण उम्र 22 वर्ष निवासी जलसों थाना कोनी हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

