राजनांदगांव,18 दिसम्बर (आरएनएस)। राजनांदगांव पुलिस ने मध्यप्रदेश निर्मित शराब पर छत्तीसगढ़ आबकारी के नकली स्टीकर लगाकर बिक्री की थी तैयारी नकली स्टीकर, लेबल व उपकरण जप्त किया है विस्तृत पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के 04 प्रकरण दर्ज हैं पुलिस करेगी ऑर्गेनाइज्ड क्राइम की धराओ के तहत इन्वेस्टीगेशन किया। बुधवार को प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर राजनांदगांव पुलिस द्वारा त्वरित एवं सुनियोजित कार्यवाही करते हुए ग्राम मुसराखुर्द, शीतला मंदिर के पास स्थित एक मकान में अवैध शराब के भंडारण एवं बिक्री की साजिश का समय रहते भंडाफोड़ किया गया। सूचना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों अंकिता शर्मा पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, राहुल देव शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एवं आशीष कुंजाम पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, डोंगरगढ़ के मार्गदर्शन में तत्काल संयुक्त टीम गठित की गई। डोंगरगढ़ पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही में डोंगरगढ़ पुलिस एवं सायबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई, जहां दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर विधिवत तलाशी ली गई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम बीरबल वर्मा, पिता आनंद वर्मा, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम मुसराखुर्द, 2.चन्द्रकांत उर्फ सोनू सेन, पिता स्व. ख्याली राम सेन, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम छीपा, जिला राजनांदगांव बताया, पकड़े गये आरोपी के निशानदेही पर तीसरा आरोपी 3. बलबीर सिंह भाटिया, देवरी महाराष्ट्र को पकड़ा गया है। घटनास्थल पर तलाशी के दौरान 161 नग जम्मू स्पेशल व्हीस्की (28.980 बल्क लीटर) एवं 187 नग बॉम्बे स्पेशल व्हीस्की (33.660 बल्क लीटर) बरामद की गई। शराब के पौवों पर छत्तीसगढ़ आबकारी के नकली स्टीकर तथा ढक्कनों पर मध्यप्रदेश आबकारी का सील पाया गया, जिससे स्पष्ट हुआ कि शराब को अवैध रूप से छत्तीसगढ़ में बेचने की पूरी तैयारी थी। इसके अतिरिक्त बिना नंबर टीव्हीएस जुपिटर मोपेड, मोबाइल फोन, भारी मात्रा में नकली स्टीकर, लेबल एवं उपकरण जप्त किए गए। आरोपी चन्द्रकांत उर्फ सोनू के कब्जे से 1860 नग नकली स्टीकर, अन्य ब्रांडों के लेबल, लोहे के औजार, कैंची एवं मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि राजपाल सिंह भाटिया, निवासी देवरी (महाराष्ट्र) द्वारा शराब एवं नकली लेबल उपलब्ध कराए गए थे, जिन्हें बाजार में खपाने की योजना थी, किंतु राजनांदगांव पुलिस की सतर्कता एवं त्वरित कार्यवाही से बिक्री से पहले ही पूरे रैकेट का पर्दाफाश कर दिया गया। उक्त प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59-क आबकारी अधिनियम तथा धारा 339, 336(3), 340(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। राजनांदगांव पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं संगठित अपराध के विरुद्ध इस प्रकार की कठोर एवं निरंतर कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
आरोपी बीरबल वर्मा के कब्जे से161 नग जम्मू स्पेशल व्हीस्की (28.980/-) दृ ?19,320/- 187 नग बोम्बे स्पेशल व्हीस्की (33.660/-) दृ ?20,009/- बिना नंबर टीव्हीएस जुपिटर मोपेड दृ ?80,000/-मोबाइल फोन (एम.आई.) दृ ?3,000/- शराब बिक्री रकम – ?12,200/हैं
आरोपी चन्द्रकांत उर्फ सोनू के कब्जे से:
1860 नग नकली जम्मू विस्की का नकली स्टीकर, 85 नग नकली गोवा स्पेशल विस्की का नकली स्टीकर लोहे के औजार, कैंची मोबाइल फोन (त्मंसउम) दृ ?4,000 ,
आरोपी राजपाल सिंह भाटिया के कब्जे से. स्कूटी वाहन:- एमएच 35 एवाई 2992
कुल शराब मात्रा: 62.64 बल्क लीटर हैं। कुल शराब कीमत: ?39,329/- जुमला जप्त कीमत ?1,38,529/ है
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक डोंगरगढ़ संतोष जायसवाल, प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक विनय पम्मार, थाना डोंगरगढ़ से सउनि विजय साहू, आर. किशन चन्द्रा, आर. नरेन्द्र प्रजापति, सायबर सेल से प्र.आर. बसंतराव, आर. अविनाश झा, आर. जोगेश राठौर, आर. अमित सोनी, आर. पुनेश्वर साहू का विशेष योगदान रहा।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

