०नशाबीजापुरमुक्ति रैली, शपथ समारोह एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण
बीजापुर,18 दिसंबर(आरएनएस)। संत शिरोमणि गुरु घासीदास की जयंती के पावन अवसर पर समाज कल्याण विभाग, बीजापुर द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से नशामुक्त भारत अभियान के तहत जनजागरूकता फैलाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश दिया गया।इस अवसर पर नशामुक्ति रैली का आयोजन कर आमजन को नशा एवं मद्यपान से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। रैली के उपरांत शपथ समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित नागरिकों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान विशिष्टजनों एवं दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण भी प्रदान किए गए, जिससे उनके दैनिक जीवन को सरल एवं सुविधाजनक बनाया जा सके। समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्त एवं मद्यपान निषेध को लेकर व्यापक जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया।अधिकारियों ने संत शिरोमणि गुरु घासीदास जी के “सतनाम” और समानता के सिद्धांतों को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि उनके विचारों को अपनाकर ही स्वस्थ, समरस एवं नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने गुरु घासीदास जी के आदर्शों पर चलने और समाज में सद्भाव एवं अनुशासन बनाए रखने का संकल्प लिया।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

