भोपाल 18 दिसंबर (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संत शिरोमणि गुरु घासीदास की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि गुरु घासीदास ने अज्ञानता, आडंबर, भेदभाव से पीडि़त समाज का श्रद्धा, प्रेम और बंधुत्व के माध्यम से कल्याण कर मानवता का मार्ग दिखाया। समरसता, जीवदया और सेवा के लिए समर्पित गुरु घासीदास के विचार सदैव समाज को नई दिशा प्रदान करते रहेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

