बड्डूपुर, बाराबंकी 19 दिसंबर (आरएनएस)। राजकीय हाईस्कूल समरदा मे वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला गाइड कमिश्नर एवं प्रधानाचार्या राजकीय हाईस्कूल काजी बेहटा रश्मि गुप्ता रहीं। इस अवसर पुरा छात्र-छात्राओ को उनके बोर्ड परीक्षा के श्रेष्ठ प्रदर्शन पर एवं विद्यालय के मेधावी, खेलकूद के विजेताओ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद विवाद आदि के विजेता विद्यार्थियो को पुरस्कृत किया गया। बच्चों द्वारा मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बच्चो को आगे बढने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलिमा मिश्रा ने अतिथियो का आभार प्रकट करते हुए विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास का संकल्प दोहराया। ग्राम समरदा की प्रधान राजेश्वरी देवी से आवश्यकतानुसार स्वेटर भी वितरित कराए गये। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक शैलेश सिंह ने किया। इस अवसर कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम सजीवन ,भाजपा के संयोजक पंकज मौर्य, शिक्षक अभय प्रताप, अवध प्रताप सिंह, शैलेन्द्र सिंह अभिभावक गण उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

