बाराबंकी 19 दिसंबर (आरएनएस)। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एंव सड़क सुरक्षा नियमो के पालन के प्रति लोगो को जागरुक किये जाने को लेकर परिवहन विभाग व यातायात विभाग ने देर रात्रि ड्रंक एण्ड़ ड्राइव के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 1 ट्रक व 1 दो पहिया वाहन चालक का चालान किया गया। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अंकिता शुक्ला व यातायात प्रभारी रामयतन यादव की टीम ने देर रात्रि पटेल तिराहा, पल्हरी चौराहा व हैदरगढ़ बाई पास के पास ड्रंक एण्ड़ ड्राइव के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान दर्जना चालको की ब्रेथ एनालाइजर से जांच करते हुये 1 ट्रक व 1 दो पहिया वाहन चालक का चालान किया गया। तथा एआरटीओ ने शराब पीकर वाहन न चलाने का संकल्प भी दिलाया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

