तृतीय पैरंटस काउंसिलिंग में शामिल हुए दिव्यांग बच्चे व अभिभावक
मसौली, बाराबंकी 19 दिसंबर (आरएनएस)। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार शुक्रवार को समेकित शिक्षा अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के उन्मुखीकरण हेतु ब्लॉक मसौली के पूर्व प्राथमिक विद्यालय उधौली परिसर में तृतीय पैरंटस काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी मसौली जैनेंद्र कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी जैनेंद्र कुमार ने अभिभावकों से अपील कर कहा कि अपने दिव्यांग बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय जरूर भेजें। दिव्यांग बच्चों के अंदर विलक्षण प्रतिभाएं होती है। जिसको नजर अंदाज नही किया जा सकता है। विकास खण्ड के दिव्यांग बच्चों व अभिभावकों ने पैरेंटस काउंसलिंग में प्रतिभाग कर बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र की उपयोगिता एवं लाभ एस्कार्ट, स्टाइपेंड, मेजरमेन्ट कैम्प व मेडिकल असेसमेंट कैम्प,इन लार्ज प्रिंट बुक, लार्ज प्रिंट बुक, ब्रेल बुक, पीडब्ल्यू डी एक्ट के बारे में स्पेशल एजुकेटर कमलेश कुमार से जानकारी हासिल की। स्पेशल एजुकेटर एकता सक्सेना ने बच्चों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं और दिव्यांगता सम्बंधी जानकारी पर विस्तृत परिचर्चा की। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका अरुण लता, संतोष दीक्षित, सीमा, स्वेता, मधुलिका सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

