पूर्व विधायक स्व. सुन्दर लाल दीक्षित के घर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष, हैदरगढ़ में हुआ भव्य स्वागत
हैदरगढ़, बाराबंकी 19 दिसंबर (आरएनएस)। शुक्रवार को नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा का हैदरगढ़ आगमन पर जगह-जगह फूल मालाओं व अंगवस्त्र से भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए 24 घंटे मेरा फोन खुला रहेगा शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है उसे ईमानदारी से निर्वहन करुंगा। यह बात नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा ने कार्यकर्ताओं के बीच कहीं नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष का हैदरगढ़ क्षेत्र में प्रथम आगमन पर सबसे पहले औसानेश्वर शिव मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ की पूजा अर्चना आरती बंदन प्रार्थना की। उसके उपरांत मुख्य चौराहे पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं से कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत के दौरान प्रमुख रूप से क्षेत्रीय विधायक दिनेश रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष आलोक तिवारी, मंडल अध्यक्ष मोहित मिश्रा, भाजपा नेता पंकज दीक्षित, महामंत्री संतोष श्रीवास्तव, वेद प्रकाश बाजपेई, गौरी शंकर पांडे, अवधेश सिंह चंदेल, मंडल अध्यक्ष मोनू सिंह, ब्लॉक प्रमुख सुनील सिंह, जिला पंचायत सदस्य राम भीख त्रिवेदी, शिवकुमार चतुर्वेदी, भाजपा नेता नन्हे तिवारी, जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंह आनंद, मीडिया प्रभारी लव कुमार सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उसके बाद जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा को नमो नारायणी सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजकुमार झुनझुनवाला ने फूल माला एवं अंग वस्त्र तथा झुंझुनू वाली नमो नारायणी का चित्र देकर सम्मानित किया। उसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने पूर्व भाजपा विधायक सुंदरलाल दीक्षित के गांव दौलतपुर उनके आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष पहुंचे। वहां पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा ब्रह्मलीन पूर्व विधायक स्व. सुंदरलाल दीक्षित की पत्नी विद्या देवी को माल्यार्पण कर वस्त्र से सम्मानित किया तथा पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद उनके घर पर मौजूद उनके पुत्र पंकज दीक्षित पुत्रवधू पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पूजा दीक्षित ने जोरदार स्वागत किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

