अमानीगंज-अयोध्या,20 दिसंबर (आरएनएस)। विकास खंड के पूरे दला में उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत चल रहे जूट के परम्परागत एवं आधुनिक उत्पाद प्रशिक्षण की प्रतिभागी महिलाओं को अमेठी स्थित फुटवियर डिजाइन और विकास संस्थान का भ्रमण कराया गया। नाबार्ड के सहयोग से ओंकार सेवा संस्थान द्वारा तीस महिलाओं को पंद्रह दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। भ्रमण दल को सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर शैलेश तिवारी ने प्रशिक्षण केंद्र से हरी झंडी दिखकर रवाना किया। प्रशिक्षु महिलाओं ने अमेठी के फुरसतगंज स्थित वाणिज्य मंत्रालय भारत सरकार की संस्था फुटवियर डिजाइन और विकास संस्थान का भ्रमण कर फुटवियर डिजाइन ,फैशन डिजाइन तथा टेक्सटाइल डिजाइन पर की बारीकियों को समझा तथा जूट से स्लीपर तथा लेडीज पर्स, जूता तथा अन्य विभिन्न उत्पादों के निर्माण की जानकारी ली। फुरसतगंज में संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ सुनील कुमार द्विवेदी, प्राध्यापक वरुण कुमार गुप्ता, अवधेश कुमार तथा पवन कुमार की टीम ने सभी महिलाओं को संस्थान के सभी विभागों का भ्रमण करवाया तथा सिलाई तथा प्रिंटिंग का प्रायोगिक ज्ञान भी प्रदान किया। कार्यक्रम संयोजक सूर्य कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शीघ्र ही एफडीडीआई के साथ एक समझौता करेंगे जिससे फुटवियर में संस्थान की तकनीकी का लाभ महिलाओं को प्राप्त हो सके। भ्रमण में शालिनी शुक्ला, पूजा मिश्रा, गौरी नेता, संगीता मौर्य, स्वाति, कामिनी तिवारी, ज्योति कश्यप, मिथिलेश, साबरमती, मोनिका, अनीता आदि मौजूद रहीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

