भोपाल,20 दिसंबर (आरएनएस)। भानपुर रेलवे ट्रैक पर लापता किराना व्यापारी की लाश मिली है। वह दो दिन पहले घर से बिन बताए निकले थे। तलाशी के दौरान शनिवार सुबह परिजनों को बॉडी रेलवे ट्रैक पर मिली। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की। शव को मर्चुरी में पहुंचाया, जहां से पीएम के बाद बॉडी परिजनों के हवाले कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक मोहन सिंह लोधी (55) पुत्र बिट्?टूलाल निवासी खामखेड़ा थाना छोला मंदिर किराना दुकान का संचालन करते थे। उनकी तीन बेटी और एक बेटा है। गुरुवार शाम को घर से बिन बताए निकले थे। इसके बाद से ही नहीं लौटे। काफी तलाशने के बाद भी जब नहीं मिले तो थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
मृतक के भाई लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि गुरुवार शाम को भाई बिन बताए घर से निकले इसके बाद नहीं लौटे। कई कॉल करने पर भी उन्होंने कॉल पिक नहीं किया। तब थाने में शिकायत की। शुक्रवार दिन भर तलाशने के बाद भी कुछ पता नहीं लगा। शनिवार सुबह फिर तलाश शुरू की तो भानपुर ब्रिज के नीचे भीड़ देखी।
वहां पहुंचे तो ट्रैक के किनारे बॉडी पड़ी थी। चेक करने पर बॉडी भाई मोहन की निकली। जिसके बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की सभी एंगल पर जांच की जा रही है।

