जौनपुर 21 दिसंबर (आरएनएस )। प्रतिबन्धित मांझा की बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान जारी है। सिंकरारा थाने की पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मांझा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार सिकरारा के एसआई कमलेश कुमार तिवारी अपने सहयोगियों के साथ ग्राम पुरानी सिकरारा में प्रतिबन्धित मांझा की बिक्री की सूचना पर अभियुक्त जितेन्द्र कुमार जायसवाल पुत्र स्व0 नन्दलाल निवासी ग्राम ताहिरपुर थाना सिकरारा जौनपुर के कब्जे से प्रतिबन्धित मांझा एक किलो एक सौ पनचानवे ग्राम बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। साथ की अभियुक्त मोहर्रम अली पुत्र स्व0 रोजन अली निवासी ग्राम मेहदी थाना सिकरारा के कब्जे से प्रतिबन्धित मांझा 645 ग्राम बरामद करते हुए अभियुक्त को को गिरफ्तार किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

