जौनपुर 21 दिसंबर (आरएनएस )। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित डी.आर.सी.की बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य शोध कार्यों की गुणवत्ता को सुदृढ़ करना एवं अकादमिक विमर्श को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संजय कुमार श्रीवास्तव ने बाह्य परीक्षक के रूप में सहभागिता करते हुए अपने महत्वपूर्ण सुझावों से बैठक को दिशा प्रदान की और कार्यक्रम प्राचार्य प्रो राम आसरे सिंह की उपस्थिति में हुआ। मुख्य वक्ता वरिष्ठ प्राध्यापक एवं आंतरिक विशेषज्ञ डॉ जेपी सिंह ने कहा कि शोध कार्य के परिणाम समाज और राष्ट्र हित में अवश्य होना चाहिए। शोधार्थियों ने अपने अपने सिनॉप्सिस को पीपीटी के माध्यम से सेमिनार हाल में प्रस्तुति दिया। प्रोफेसर सुदेश सिंह, प्रोफेसर अमित कुमार श्रीवास्तव,डॉ. रमेश सिंह , डॉ पंकज गौतम आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

