जौनपुर 19 जून (आरएनएस )। योग सप्ताह के पांचवें दिन मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खडिय़ा के द्वारा योग के माध्यम से समाज में एक बेहतर संदेश दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी नें स्वयं सैकड़ों एचआईवी पॉजिटिव से पीडि़त व्यक्तियों के साथ योगाभ्यास करके समाज में एक बेहतर संदेश दिया कि ऐसे व्यक्तियों के संपर्क में रहने से किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतें नहीं आती हैं और ना ही किसी भी प्रकार का संक्रमण फैलता है और जो सामाजिक विचार इनके प्रति होती है उस भ्रम को दूर करके ऐसे लोगों के साथ किसी भी प्रकार का गलत धारणाएं नहीं रखनी चाहिए। ऐसे सभी एचआईवी पीडि़त लोगों को एक संदेश देनें की कोशिश की गई की अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए जो भी संभव गतिविधियां हों उसमें अवश्य प्रतिभाग करनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ सुशील अग्रहरी के द्वारा बताया गया कि ऐसे लोगों को पौष्टिकता से भरपूर सुपाच्य आहार नियमित लेनी चाहिए और साथ ही साथ किसी भी प्रकार के नशे की लत से सदैव दूर रहना चाहिए। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं युनानी अधिकारी डॉ कमल के द्वारा भी आयुर्वेदिक औषधियां भी इम्यूनिटी को काफी मजबूत बनाती हैं। पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश के सह राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति और मुख्य योग शिक्षक अरविंद के द्वारा प्रोटोकॉल के अतिरिक्त इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनानें के लिए विविध प्रकार के योगाभ्यासों को कराते हुए उनके लाभों को बताया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ,सिटी मजिस्ट्रेट ,भू राजस्व अधिकारी , जिला पंचायत राज अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह, व योग शिक्षकों की उपस्थिति रही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

