जौनपुर 19 जून (आरएनएस )। खुटहन थाना क्षेत्र के शेखअशरफपुर गांव निवासी सतीश यादव को मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देना महंगा पड़ गया। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने और आत्महत्या की धमकी देकर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।ज्ञात हो कि सतीश यादव मोबाइल टावर पर चढ़ गया था, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा काफी प्रयास के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।पुलिस का कहना है कि युवक की हरकत से न केवल कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई, बल्कि सरकारी कार्य में भी बाधा उत्पन्न हुई। जांच के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

