जौनपुर 19 जून (आरएनएस )। नीट प्रवेश परीक्षा तथा योग दिवस के कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस ने रविवार 21 जून के लिए विशेष यातायात योजना लागू की है। शहर में सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह व्यवस्था परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुविधा तथा शहर को जाममुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।यातायात पुलिस के अनुसार पचहटिया तिराहा, प्रसाद तिराहा, पकड़ी हाईवे अंडरपास, अलीगंज हाईवे तिराहा, जगदीशपुर चैराहा, चांदपुर हाईवे अंडरपास तथा कुत्तुपुर तिराहा समेत प्रमुख प्रवेश मार्गों से शहर में भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल गैस, पेट्रोल, डीजल तथा मेडिकल सेवाओं से जुड़े आवश्यक वाहनों को छूट दी गई है।वहीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शाही किला परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए सुबह 5 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक विशेष पार्किंग और डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। बसों के लिए सिया इंटर कॉलेज, वीवीआईपी वाहनों के लिए शाही किला के निकट निर्धारित पार्किंग तथा सामान्य चार पहिया और दो पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

