कुशीनगर, 21 दिसम्बर (आरएनएस)। जनपद के विशुनपुरा पुलिस ने चोरी की एक अदद मोटर साइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 21 दिसम्बर को विशुनपुरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 447/2025 धारा 317(2)/346 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त आर्यन यादव पुत्र सिकन्दर यादव निवासी जगदीशपुर थाना विजयीपुर जिला गोपालगंज बिहार को चोरी के एक अदद मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास में मु0अ0सं0 303/2024 धारा 379/411 भादवि0 थाना कोतवाली जिला देवरिया, मु0अ0सं0 516/2024 धारा 379/411/473 भादवि0 थाना कोतवाली जिला देवरिया, मु0अ0सं0 517/2024 धारा 379/411 भादवि0 थाना कोतवाली जिला देवरिया शामिल है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0 नि0 आनन्द कुमार गुप्ता, उ0नि0 दीपक सिंह, उ0नि0 मुकेश कुमार, का0 नरेन्द्र, का0 महेन्द्र यादव शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

