नईदिल्ली,22 दिसंबर। हाल ही में बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. जिसमें टीम के उपकप्तान शुभमन गिल को जगह नहीं मिली है और उनकी जगह अक्षर पटेल को उपकप्तान बना दिया गया है. लेकिन इस बीच पांजाब ने शुभमन गिल को विजय हजारे ट्रॉफी टीम में जगह दी है और उनके साथ अभिषेक शर्मा, पेसर अर्शदीप सिंह को भी पंजाब की 18 लोगों की विजय हजारे ट्रॉफी टीम में शामिल किया गया है.
पंजाब, जो पिछले सीजन के क्वार्टर फाइनलिस्ट थे, उन्हें एलीट ग्रुप सी में रखा गया है और वे 24 दिसंबर को महाराष्ट्र के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे, जिसमें वे जयपुर में सभी सात लीग मैच खेलेंगे. लीग-स्टेज के मैच 8 जनवरी को खत्म होंगे, जो भारत के न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे से तीन दिन पहले है.
हालांकि, गिल, अभिषेक और अर्शदीप की उपलब्धता अभी साफ नहीं है, क्योंकि भारत को 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलने हैं, जिसके बाद 21 जनवरी से पांच टी20आई मैच होंगे. गिल, जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था, वनडे टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि अभिषेक और अर्शदीप टी20 टीम का हिस्सा हैं.
19 दिसंबर को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के आखिरी टी20 और 11 जनवरी, 2026 को वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के बीच तीन हफ्ते का गैप है, इसलिए इस विंडो का इस्तेमाल सभी भारतीय खिलाड़ी अपने-अपने राज्यों के लिए 50 ओवर के घरेलू टूर्नामेंट में खेलने के लिए कर सकते हैं.
इससे पहले, विराट कोहली और ऋषभ पंत को दिल्ली की संभावित खिलाडिय़ों की लिस्ट में शामिल किया गया था, और ये दोनों 11 से 17 जनवरी, 2026 तक न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज तक दिल्ली के लिए उपलब्ध रहेंगे. इस बीच, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भी विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दो मैचों के लिए मुंबई टीम में शामिल किया गया हैं.
शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), हरनूर पन्नू, अनमोलप्रीत सिंह, उदय सहारन, नमन धीर, सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), सनवीर सिंह, रमनदीप सिंह, जशनप्रीत सिंह, गुरनूर बराड़, हरप्रीत बराड़, रघु शर्मा, कृष भगत, गौरव चौधरी, सुखदीप बाजवा.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

