देहरादून,22 दिसंबर (आरएनएस)। मातृशक्ति कल्याण एसोसिएशन ने धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय तक रैली निकाली। उन्होंने मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा?। सोमवार को मातृशक्ति कल्याण एसोसिएशन के अध्यक्ष उम्मेद सिंह नेगी के नेतृत्व में पीडि़तों ने दीनदयाल उपाध्याय पार्क में धरना प्रदर्शन किया। पीडि़तों ने आंदोलन के दो सौ दिन पूरे होने पर डीएम कार्यलय तक रैली निकालकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने एलयूसीसी सोसाइटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सीबीआई जांच जल्द पूरी करने, कुर्की होने के साथ दोषियों को सजा मिलने और पीडि़तों का पैसा वापस दिलाएजाने की मांग की। रैली में भुड्डी चौक, छह नंबर पुलिया, नथुआवाला, डोईवाला आदि जगहों से लोग शामिल हुए थे। एशोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें सात दिनों में इसका जवाब चाहिए नहीं तो हर महीने मांगों को लेकर ज्ञापन देते रहेंगे। इस दौरान सचिव सुशील खंडूरी, कोषाध्यक्ष केशर सिंह, मीडिया प्रभारी प्रेम सिंह, राजेंद्र सिंह, कर्ण सिंह, दीपा, शशि, दम्यंती, रजनी आदि मौजूद रहें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

