ऋषिकेश,22 दिसंबर (आरएनएस)। ऋषिकेश विधानसभा अंतर्गत रायवाला क्षेत्र में बीएलए-2 एवं बूथ सेक्टर प्रभारियों के चयन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका को प्रभावी बनाने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विचार-विमर्श किया। सोमवार को रायवाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। ऋषिकेश विधानसभा बूथ प्रभारी मनोज नौटियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता हैं। जब संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत होता है, तभी जनता की समस्याओं को सही मंच पर मजबूती से उठाया जा सकता है। पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है, ताकि जनता की आवाज़ को मजबूती के साथ सरकार तक पहुंचाया जा सके। आने वाले समय में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ जनसमस्याओं के समाधान के लिए मैदान में उतरेगी। बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. केएस राणा, जयेन्द्र रमोला, गजेंद्र विक्रम शाही, रायवाला ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल रमोला, श्यामपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजयपाल सिंह पंवार, रवि राणा, मुकेश मनोडि, अजय सिंह, मनदीप सिंह, नवीन लाल शाह, केके थापा, कमल रावत, बलदेव सिंह, विक्रम बिष्ट, देवेंद्र सिंह राणा, रामलाल चमोली, कमल सिंह राणा, दिनेश रांगड, सतीश रावत, धर्मेंद्र सिंह, रोहित नेगी, मनोज गोसाई, जीत सिंह रांगड, जगवीर सिंह नेगी, मनमोहन सिंह रावत, क्षेत्र बहादुर माल, कुंवर सिंह गुसांई, हर्ष पति सेमवाल, देव सिंह रावत, वीरपाल सिंह राणा, वीरेंद्र पोखरियाल, शेर सिंह रांगड, पीसी रमोला, हीरा सिंह राणा, धर्मपाल सिंह असवाल, विक्रांत भारद्वाज, शुभम, दीपक सिंह, मीना थापा आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

