नईदिल्ली,25 दिसंबर। साल 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम के कई बल्लेबाजों ने अपनी तकनीक और निरंतरता से बेहतरीन प्रदर्शन किया। घरेलू मैदान या विदेशी पिचें, इन खिलाडिय़ों ने लंबी और महत्वपूर्ण पारियां खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। कठिन परिस्थितियों में भी उनकी बल्लेबाजी ने रन बनाने में निरंतरता दिखाई। ऐसे में आइए जानते हैं उन भारतीय बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने 2025 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए और अपनी कड़ी मेहनत का परिणाम दिखाया।
इस सूची में पहले स्थान पर भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल हैं। उनके बल्ले से साल 2025 में खूब रन निकले। इस खिलाड़ी ने 9 मुकाबले खेले और इसकी 16 पारियों में 70.21 की उम्दा औसत के साथ 983 रन बनाए। उनके बल्ले से 5 शतक और 1 अर्धशतक निकला। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 269 रन रहा। गिल 2 पारियों में नाबाद भी रहे। वह कुल मिलाकर दुनिया में भी टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
इस सूची में दूसरे स्थान पर भारतीय टीम के एक और स्टार बल्लेबाज केएल राहुल हैं। उन्होंने इस साल 10 टेस्ट मैच खेले और इसकी 19 पारियों में 45.16 की शानदार औसत के साथ 813 रन बनाने में सफल रहे। उनके बल्ले से 3 शतक और 3 अर्धशतक निकले। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 137 रन रहा। राहुल 1 बार नाबाद भी रहे। इस खिलाड़ी के बल्ले से 100 चौके और 4 छक्के निकले।
स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाडिय़ों में तीसरे स्थान पर हैं। उन्हें इस साल 10 टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने 17 पारियों में बल्लेबाजी की और 63.66 की बेहतरीन औसत के साथ 764 रन बनाने में सफल रहे। उनके बल्ले से साल 2025 में 2 शतक और 6 अर्धशतक निकले। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 107 रन रहा। जडेजा ने 53.46 की स्ट्राइक रेट से इस साल बल्लेबाजी की।
भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2025 में 10 टेस्ट मैच खेले थे। इसकी 19 पारियों में उन्होंने 39.21 की औसत के साथ 745 रन बनाने में सफल रहे। उनके बल्ले से 3 शतक और 3 अर्धशतक निकले। इस साल उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 175 रन रहा। यशस्वी ने साल 2025 में 66.16 की शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

