हल्द्वानी 25 दिसंबर (आरएनएस)। जज फार्म वार्ड संख्या-52 के जन मिलन केंद्र में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती और तुलसी पूजन दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवानिवृत्त रेंजर मदन सिंह बिष्ट के सहयोग से इस दौरान औषधीय पौधे कासनी का निशुल्क वितरण किया गया। मदन सिंह ने लोगों को कासनी के औषधीय गुणों और इसके रोपण की विधि की जानकारी देते हुए वनस्पतियों के महत्व के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में पार्षद रेखा बिनवाल, केएस सजवान, एससी बिनवाल, दीप पांडे और अशोक अग्रवाल आदि रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

