काशीपुर 25 दिसंबर (आरएनएस)। सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चारों वीर साहिबजादों, साहिबजादा अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह तथा माता गुज्जर कौर के अद्वितीय बलिदान को यहां श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए गुरुवार को कुंडेश्वरी चौराहे पर सिख संगत द्वारा दूध लंगर व रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें 50 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। इस दौरान बताया गया कि जब वजीर खां द्वारा छोटे साहबजादे बाबा जोरावर सिंह उम्र 9 वर्ष, बाबा फ़तेह सिंह उम्र 6 वर्ष व माता गुज्जर कौर सरहिंद किले में भूखे प्यासे कैद किए गए थे, तब मोतीराम मेहरा जी ने छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह व माता गुज्जर कौर जी को दूध पिलाया था। इसी क्रम में समूचे भारत में जगह-जगह सिख संगत द्वारा राहगीरों को दूध पिलाया जा रहा है। मलकीत सिंह विर्क ने साहिबजादों की कुर्बानी को याद करते हुए बताया कि साहस उम्र का मोहताज नहीं होता। वहीं जसपुर खुर्द स्थित गुरुद्वारे से नगर कीर्तन निकला गया जो महाराणा प्रताप चौक से माता मंदिर होते हुए वापस गुरुद्वारे में समाप्त हो गया। यहां गुरबख्श सिंह बग्गा, साहब सिंह विर्क, लवजीत संधू, तरसेम सिंह कनाडा, जगप्रीत सिंह, गुरपेज़ सिंह विर्क, सुखवंत सिंह ढिल्लों, गुरप्रीत सिंह पुरेवाल, प्रीत बाजवा, बंटी सलारिया आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

