रुड़की,26 दिसंबर (आरएनएस)। लक्सर चीनी मिल के सामने अभी से गन्ने की कमी का संकट खड़ा हो गया है। गेट पर मांग का 60 फ़ीसदी गन्ना ही आ रहा है। देहात में तोल केंद्रों पर गन्ने की आपूर्ति और कम है। इकबालपुर क्षेत्र के 35 केंद्रों पर महज दो से तीन सौ कुंतल रोज की खरीद हो रही है। पर्याप्त गन्ना नहीं मिलने के कारण मिल में प्रतिदिन 4 से 8 घंटे पेराई बंद करनी पड़ रही है। क्षेत्र में अमूमन जनवरी के आखिर तक पेड़ी (मुंढा) गन्ने की कटाई चलती है। इसके बाद फरवरी में किसान पौधा (बोरू) गन्ना काटना शुरू करते हैं। मगर इस साल पेड़ी की फसल एक महीने पहले ही खत्म हो गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

