णवीर सिंह बॉलीवुड के तीसरे ऐसे एक्टर बन गए हैं, जिन्होंने 1000 करोड़ी फिल्म दी है. हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म देने की रेस में उन्होंने सलमान खान को पीछे छोड़ दिया है. आमिर खान और शाहरुख खान के बाद अब रणवीर सिंह के खाते में 1000 करोड़ी फिल्म है. रणवीर सिंह की धुरंधर ने महज 21 दिनों में इस माइलस्टोन को हासिल किया है. सबसे तेज 1000 करोड़ रुपये कमाने की रेस में उन्होंने प्रभास की कल्कि 2898एडी को भी पीछे छोड़ दिया है. अब धुरंधर ने अपनी रिलीज के 22 दिन पूरे कर लिए हैं, आइए जानते हैं फिल्म ने 22वें दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं.
धुरंधर वर्ल्डवाइड 21 दिनों में 1006.7 करोड़ रुपए और भारत में 668.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है. धुरंधर ने 22वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार 16.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. धुरंधर भारत में 700 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है. फिल्म ने भारत में 685.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. धुरंधर ने पहले हफ्ते- 218 करोड़ रुपये, दूसरे वीके 261.5 करोड़ रुपये और तीसरे वीक 189.3 करोड़ रुपये कमाए हैं. आज 23वें दिन की कमाई से धुरंधर भारत में 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी.
वहीं, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी ने दूसरे दिन 6.03 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म का दो दिनों का कुल कलेक्शन 14.49 करोड़ रुपये हो गया है. धुरंधर ने 22वें दिन कार्तिक की फिल्म से ज्यादा कलेक्शन किया है.
भारत में अभी तक 9 फिल्में ही 1000 करोड़ रुपये के माइलस्टोन को छू पाई हैं. सबसे तेज 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म पुष्पा 2 है. बता दें, बॉलीवुड से धुरंधर चौथी 1000 करोड़ी फिल्म है. सबसे पहले आमिर खान की फिल्म दंगल ने 1000 करोड़ी क्लब शुरू किया था, जिसका रिकॉर्ड बाहुबली 2 ने तोड़ा था. शाहरुख खान की दो फिल्में पठान और जवान 1000 करोड़ी क्लब में शामिल हैं. धुरंधर रणवीर सिंह के करियर की पहली, बॉलीवुड की चौथी और इंडिया की 9वीं 1000 करोड़ी फिल्म है. वहीं, रणबीर कपूर एनिमल से इस माइलस्टोन तक पहुंचने से चूक गए थे. एनमिल ने 917 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

