रुड़की(आरएनएस। रुड़की पुलिस द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक ट्रैक्टर ट्राली बिना नंबर जिसको चालक दानिश पुत्र शमशाद निवासी कान्हापुर कोतवाली रुड़की चला रहा था की चेकिंग की गई। ट्रैक्टर ट्राली में अवैध खनन मिला। जो बिना कागजात के चल रहा था। इंस्पेक्टर मनीष उपाध्याय ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

