रुड़की(आरएनएस। लंढौरा में मंगलवार को दो लोगों ने कब्रिस्तान से आम और शीशम के पेड़ काट लिए। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस चौकी पर हंगामा काटा। लंढौरा मंगलौर मार्ग पर से कुछ दूरी पर सरवरपीर वाले कब्रिस्तान है। कब्रिस्तान में आम और शीशम के पेड़ लगे हुए थे। आरोप कि दो लोगों ने मंगलवार को कब्रिस्तान की भूमि से शीशम और आम के पेड़ काट लिए। लोगों का आरोप है कि सौ से अधिक पेट काटे गए हैं। लोगों का कहना है कि पेड़ कटान के लिए ना तो कब्रिस्तान कमेटी से अनुमति ली गई और न ही वन विभाग से। लोगों का कहना है कि पेड़ काटे जाने से कई कब्रों का भी नुकसान हुआ है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

