रुड़की(आरएनएस। बिजली चोरी की सूचना पर पहुंची ऊर्जा निगम की टीम ने क्षेत्र के खानपुर, भगवानपुर में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 11 लोगों के घर से बिजली चोरी पकड़ी। टीम के जेई विनीत कुमार ने इस संबंध में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सतीश कुमार, देशराज, विशाल कुमार, तालिब, मुनेश, नरेश, निवासी खानपुर दाउद, नदीम निवासी निकट साई मंदिर भगवानपुर तथा शमीम, फरद निवासी धीमान वाली गली भगवानपुर के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज की है। भगवानपुर थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

