पौड़ी,30 दिसंबर (आरएनएस)। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना के तहत मंगलवार को जनपद स्तरीय भोजनमाता पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीआरसी पौड़ी में आयोजित हुई प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर की भोजनमाता रीना देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिलखेत-2 की शीतल देवी ने द्वितीय, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पोखरीगांव की आशा देवी व राजकीय प्राथमिक विद्यालय कांडई मल्ली की उषा देवी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी नागेंद्र बर्त्वाल ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि प्रदान की। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक आरएस नेगी, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी विद्याशरण, यतेंद्र धस्माना, नवीन डोभाल, सुनील चमोली विमल नेगी आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

