पामगढ़ 31 दिसंबर 2025(आरएनएस) भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय राजनीति के महान पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पामगढ़ विधानसभा द्वारा विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन 30 दिसंबर को सद्भावना भवन, पामगढ़ में किया गया।सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती कमलेश जांगड़े (सांसद, लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा) उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजा पांडे (विधानसभा प्रभारी एवं अध्यक्ष पाठ्यपुस्तक निगम), राजेंद्र वैष्णव (जिला सहप्रभारी, भाजपा जांजगीर-चांपा) तथा अंबेश जांगड़े (जिलाध्यक्ष, भाजपा जिला जांजगीर-चांपा) की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। सम्मेलन में संगठन की मजबूती, जनसेवा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने पर विशेष जोर दिया गया।इस अवसर पर भाजपा मंडल पामगढ़ अध्यक्ष यशवंत साहू, भाजपा मंडल मुलमुला अध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव, भाजपा मंडल कोड़ाभाट अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह तथा भाजपा मंडल शिवरीनारायण अध्यक्ष लोकेश शुक्ला सहित पामगढ़ विधानसभा के समस्त ज्येष्ठ-श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


















